फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से श्रमिक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर मिट्टी पहुंचाने वाले एक डंपर की चपेट में आने से बुधवार रात एक श्रमिक डंपर की मौत हो गई। श्रमिक के परिवारीजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

डिडिहा मजरे ऊंचगांव से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास निर्माण के लिए मिट्टी की पटाई की जा रही है। बुधवार रात कार्य के दौरान सेवरा गांव का श्रमिक लवकुश (22) डंपर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल लवकुश को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचे लवकुश के परिवारीजनों ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें