फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनाव के बाद होगा काम, अभी तैयार होगी कार्य योजना

Sat, 06 Apr 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों काे मिली इनाम की धनराशि से चुनाव के बाद काम कराया जाएगा। अभी सिर्फ कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में पहले स्थान पर जगदीशपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मरौचा तेतारपुर, दूसरे स्थान पर तिलोई की मेढौना ग्राम पंचायत, तीसरे स्थान पर सिंहपुर की टेढ़ई ग्राम पंचायत, चौथे नंबर पर जगदीशपुर की पिछूती ग्राम पंचायत व पांचवें स्थान पर बहादुरपुर की नकदेइयापुर ग्राम पंचायत है।
इन ग्राम पंचायताें को पुरस्कार के तौर मिले 1.1 करोड़ रुपये मिले हैं, इससे विकास कार्य कराएं जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में सिंगल प्रोजेक्ट कार्य होना है, जिसे चुनाव बाद ही शुरू किया जा सकता है, अभी सिर्फ कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन



यह हो सकते हैं काम
अमेठी सिटी। इनाम में मिली धनराशि से ग्राम पंचायत स्तर पर कई कार्य कराए जा सकते हैं। जिसमें मुख्य रूप से सद्भाव लॉन, ग्रामीण बाजार, विज्ञान भवन, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, ग्राम वाटिका, ओपन जिम, योगशाला, मिनी खेल स्टेडियम, रोजगार प्रशिक्षण व शिल्प कला केंद्र, ग्राम पंचायत हॉट बाजार, अंत्येष्टि स्थल, आरोग्य केंद्र, सार्वजनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम पंचायत भंडारण गृह, स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं, सोलर शक्ति केंद्र, स्वराज स्थल आदि का निर्माण कार्य कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें