फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला की मौत के मामले में परिजनों का दर्ज होगा बयान

Sat, 06 Apr 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के मामले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम परिजनों का बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


गौरीगंज इलाके के उसहरनपुर मजरे सराय हृदयशाह गांव निवासी दशाराम की पत्नी कंचन को बुधवार को आपरेशन के लिए गौरीगंज कस्बे में एक निजी अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम शनिवार को मृतका के परिजनों का बयान दर्ज करेगी। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी। शनिवार को बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी। उधर, अधिवक्ता व समाजसेवी कालिका प्रसाद मिश्र ने मृतका के गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें