फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पॉवर कॉर्पोरेशन को निजी हाथों में देने की तैयारी से नाराज बिजली कर्मियों व अफसरों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मियों ने सरकार के इस निर्णय को तानाशाही करार दिया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को निजी हाथों में देने की सरकारी घोषणा से नाराज पॉवर कॉर्पोरेशन के नियमित कर्मी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। मंगलवार को भी कर्मचारियों व इंजीनियर्स ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
मंगलवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करने वाले वक्ताओं का कहना था कि सरकार का यह निर्णय कर्मचारी विरोधी होने के साथ ही जन विरोधी भी है। इस मामले में शासन ने अपना निर्णय नहीं बदला तो कर्मचारी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। धरना-प्रदर्शन में जिले के सभी जेई, एई व एक्सईएन भी मौजूद रहे। कार्य बहिष्कार की वजह से मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें