फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं को नहीं मिल रहा जननी सुरक्षा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते जिले में महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूताएं प्रोत्साहन राशि के लिए अस्पताल व बैंक शाखाओं का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना का कई महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव होने पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को 1400 तो शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपये जाते हैं। यह धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।
स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्र की कई प्रसूताओं को कई माह बीतने के बाद भी राशि नहीं मिल पाई है। बच्चों को जन्म देने वाली महिलाएं सीएचसी और बैंक का चक्कर काट रही हैं। इसे लेकर प्रसूताओं ने गहरी नाराजगी है। महिलाओं का कहना कि प्रोत्साहन राशि से ज्यादा तो किराए और भाग दौड़ में पैसा खर्च हो जा रहा है।
विज्ञापन

बोलीं प्रसूताएं
ब्लॉक क्षेत्र के ठेंगहा गांव निवासी ममता तिवारी ने बताया कि दो माह पहले उनका प्रसव अमेठी सीएचसी में हुआ था। फार्म भरवाने के बाद भी आजतक जननी सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाया। जबकि आशा बहु ने 1400 रुपये पोषण राशि दिलाने का वादा किया था। इसी गांव की मोनी बानो ने बताया कि 1400 रुपये पाने के लिए करीब दस बार अस्पताल का चक्कर काट चुकी हैं। इसी गांव की राधा ने बताया कि मेरा प्रसव भी सीएचसी में हुआ था। कई बार बैंक जाकर खाता चेक किया लेकिन आज तक उसका लाभ नहीं मिल पाया।
नियमित किया जा रहा भुगतान
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील यादव का कहना है कि नियमित रूप से लाभार्थी महिलाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी जा रही है। कई बार प्रसूताएं जो खाता नंबर देती हैं वह गलत होता है। ऐसे में राशि दूसरे खाते में चली जाती है। आशाओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द जिन लाभार्भी महिलाओं ने गलत बैंक खाता दिया है उनको सही करा दें। जिससे लाभार्थी महिलाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी जा सके।
शासन से मिल गई राशि
जननी सुरक्षा योजना के नोडल अफसर डॉ. नवीन मिश्र ने बताया कि मार्च माह से धनराशि नहीं मिली थी। शासन स्तर से राशि नहीं मिलने की वजह से भुगतान नहीं हो पा रहा था। कहा कि पिछले दिनों शासन स्तर से योजना के तहत राशि मिली है। राशि मिलने के बाद भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अविलंब सभी लाभार्थी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें