फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऋण दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को ठगा

Sun, 18 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर क्षेत्र में ऋण दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। निजी वित्तीय संस्था के एजेंटों ने रामगंज, रायपुर, पीपरपुर सहित कई गांवों में महिलाओं से समूह बनवाया और बीमा के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन



एजेंटों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि समूह की प्रत्येक महिला को 50 हजार रुपये का ऋण मिलेगा, जिसकी मासिक किस्त 2480 रुपये होगी। शर्त रखी गई कि पहले 2850 रुपये बीमा के रूप में जमा करने होंगे। एजेंटों के झांसे में आकर सपना जायसवाल, बबिता, सुमन सोनी, सुशीला, हेमा सोनी, पूनम, तबस्सुम समेत 20 से अधिक महिलाओं ने लगभग 56 हजार रुपये जमा कर दिए। शनिवार को जब सभी महिलाएं ऋण की प्रक्रिया पूरी करने दुर्गापुर स्थित शाखा पहुंचीं तो दफ्तर पर ताला लटका मिला।


महिलाओं ने दिए गए नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी फोन स्विच ऑफ मिले। इससे उनमें अफरातफरी मच गई। सपना, बबिता, सुमन, सुशीला सहित कई महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बताया जा रहा है कि कंपनी के एजेंटों ने केवल रामगंज और पीपरपुर ही नहीं, बल्कि अन्य गांवों में भी इसी तरह की ठगी की है। आशंका जताई जा रही है कि ठगी की शिकार महिलाओं की संख्या और रकम दोनों ज्यादा हो सकती हैं। पीपरपुर इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन






चिटफंड कंपनी ने भी 25 करोड़ की ठगी कर लगाई थी चपत
2020 में गौरीगंज क्षेत्र की चिटफंड कंपनी ने कम समय में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बस्तीदेई, मझवारा, सरमे, भटगवां, परशरामपुर, गुलालपुर और बलभद्रपुर जैसे गांवों के किसानों से करीब 25 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ठग लिए थे। कुछ समय बाद कंपनी कार्यालय बंद कर भाग गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा और केस दर्ज हुआ, लेकिन निवेशकों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया। जिले में इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें प्रलोभन देकर बड़ी संख्या में लोगों को ठगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें