फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 से

Sun, 18 May 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 सत्र के लिए कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षा देने वाले विद्यार्थी 19 मई से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट व सुधार परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। आवेदन परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर किया जा सकेगा। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये प्रति छात्र निर्धारित है। इंटरमीडिएट में केवल एक विषय में ही कंपार्टमेंट परीक्षा की अनुमति होगी। इस श्रेणी के विद्यार्थियों से 306 रुपये शुल्क लिया जाएगा। परीक्षार्थी को निर्धारित परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा।


आवेदन की प्रति डाउनलोड कर परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से भेजना अनिवार्य है। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें