फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कटौती से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं

Sat, 24 Aug 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अघोषित बिजली कटौती से परेशान महिलाएं किसान शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। महिला किसानों ने अधिशाषी अभियंता, गौरीगंज कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसमें बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।
विज्ञापन


गौरीगंज उपकेंद्र के रामनगर फीडर के गांवों की बिजली आपूर्ति आएदिन फाल्ट से प्रभावित होती है। अन्य उपकेंद्रों का भी यही हाल है। अघोषित बिजली कटौती, त्रुटिपूर्ण बिल जैसी गड़बड़ियों को लेकर महिला किसानों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया।
महिला किसानों ने रीता सिंह की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता गौरीगंज कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला किसानों ने पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अफसरों को महिला किसानों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 18 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित करने, रामनगर व मवई फीडर को ठीक करवाने के साथ रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था बनाने की मांग की है। महिला किसानों ने आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर नीतू, श्यामा, उर्मिला, ऊषा, कमलेश, गया प्रसाद, सुषमा, रानी, निर्मला व सुशीला समेत बड़ी संख्या में महिला किसान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें