फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाहिता के बैग से तीन लाख के जेवर उड़ा ले गईं महिलाएं, केस

Thu, 09 May 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सवारी के रूप में ई-रिक्शे में बैठक कर महिला उचक्कों ने मायके जा रही विवाहिता के बैग से तीन लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने घर जाकर बैग खोला तो जानकारी हुई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहनगंज थाना क्षेत्र के छतौहा निवासी सुनील कुमार की पत्नी रीता देवी पिछले एक मई को मायके धरमगदपुर से ससुराल छतौहुवा जाने के लिए जगदीशपुर थाने के समीप से ई रिक्शे पर बैठकर शंकरगंज जाने के लिए निकली थी। तीन अन्य महिलाएं ई रिक्शे में शंकरगंज जाने के लिए बैठ गईं और आगे चलकर रास्ते में आरएस पब्लिक स्कूल के पास दो महिलाएं उतर गई।

एक महिला आगे तक गईं। घर जाकर जब रीता देवी ने देखा तो कपड़े के बैग में रक्खे तीन लाख रूपये के जेवर गायब थे। जिसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। केश दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें