फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिलाओं ने घेरा सीएमओ कार्यालय

Thu, 16 Apr 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित सीएमओ कार्यालय में सीएमओ को डॉ. अंशुमान सिंह को ज्ञापन सौपती महिलाएं। स्रोत: संग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, महिला रोग विशेषज्ञ का अभाव और दवाओं समेत अन्य आवश्यक संसाधनों की अनुपलब्धता से नाराज महिलाओं ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई और सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



रीता सिंह जनकल्याण समिति के बैनर तले महिलाएं रेलवे स्टेशन मार्ग से जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करती हुईं सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अस्पतालों की मौजूदा स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं, जिसका असर मरीजों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन



इस दौरान रीता सिंह, रामलली, सुनीता, श्यामा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। सीएमओ ने समस्याओं पर ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें