फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं

Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन



उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अपर्णा यादव ने महिलाओं को राजनीति, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।



उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम के बाद अपर्णा यादव ने तहसील परिसर से पोषण पखवाड़ा के तहत निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एसपी सरवणन टी, एसडीएम प्रीति तिवारी, डीपीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रवीणा शुक्ला और सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें