गौरीगंजत तहसील परिसर में प्रदर्शन करती भाजपा की पदाधिकारी। स्रोत: पार्टी
अमेठी सिटी। सपा सांसद अजमेंद्र लोधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को गौरीगंज तहसील परिसर में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने सपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और देशवासियों की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी भारतीय को स्वीकार नहीं है। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी मांगने और सांसद अजमेंद्र लोधी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा और राजनीति पर रोक नहीं लगी तो लोगों में आक्रोश बढ़ेगा। प्रदर्शन के दौरान कुसुम सिंह, नीलम श्रीवास्तव, रीता, कुसुम तिवारी, राधा जायसवाल, मुन्नी देवी और जगपती समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।