फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूसरे दिन भी धरने पर अड़ीं महिलाएं

Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में धरने पर बैठी महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से महिलाएं टेंट के नीचे जुटीं और महिला अधिकारों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



धरने पर बैठीं महिलाओं ने कहा कि देश की महिलाओं को राजनीति में बराबर भागीदारी मिलनी चाहिए। महिलाओं का आरोप था कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वाले कई दल आरक्षण लागू कराने के समय पीछे हट जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार से जुड़ा विषय है।


महिलाओं ने केंद्र सरकार की पहल का समर्थन करते हुए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक महिला आरक्षण पूरी तरह लागू नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में सुमन, राजेश्वरी, रामावती और सोना देवी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें