फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा हथियार, डरें नहीं...साहस से करें सामना

Mon, 13 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मिशन श​क्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी। स्त्रोत : पीआरओ सेल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थानों की पुलिस टीमों ने गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। साथ ही कहा कि वह निडर होकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन



महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना भय के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रमों में जामों, इन्हौना, मोहनगंज, फुरसतगंज, जायस और पीपरपुर थानों की महिला पुलिस टीमों ने साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और नारी सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की।


पंफलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर गश्त कर संदिग्ध युवकों की जांच की और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर समय महिलाओं की मदद के लिए तैयार है और चौपालों के माध्यम से सुरक्षा व सम्मान का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी। स्त्रोत : पीआरओ सेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें