फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई तहसील सभागार के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
तिलोई। मानदेय और भाड़ा भत्ता नहीं मिलने से नाराज समूह की महिलाएं शनिवार को तहसील पहुंचीं और प्रदर्शन किया। डीएम शशांक चौधरी को ज्ञापन देने सभागार की ओर बढ़ रहीं महिलाओं को पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प हुई। बाद में पांच महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल को डीएम से मिलने दिया गया और उन्होंने 15 दिनों में बकाया मानदेय व भाड़ा भत्ता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



समूह की महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं सबीना बानो ने बताया कि लंबे समय से मानदेय और भाड़ा भत्ता नहीं मिला है। इसी समस्या को लेकर महिलाएं डीएम को ज्ञापन देने पहुंची थीं। सभागार के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। महिलाएं आगे जाने पर अड़ी रहीं। इसी दौरान कहासुनी के बाद झड़प हो गई।

महिलाओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की और बकाया भुगतान की मांग उठाई। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने उन्हें समझाया। प्रदर्शन में सुनीता सिंह, राजेश्वरी देवी, ललिता देवी, तबस्सुम, जुबेदा, रामेश्वरी, सुमन, अशोक कुमारी और कृष्णा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें