फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला किसानों ने घेरा एसपी दफ्तर

Tue, 21 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. गौरीगंज एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिला किसानों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए गौरीगंज 132 केवी उपकेंद्र में धरना देने के मामले में दर्ज की गई एफआईआर का विरोध किया। आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने एसपी को चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने और उनकी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



रीता सिंह जनकल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को बिजली कटौती से परेशान किसान और महिलाएं गौरीगंज 132 केवी उपकेंद्र में धरने पर बैठ गई थीं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई की और महिलाओं से अभद्रता की।
बाद में अवर अभियंता की तहरीर पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि उनकी ओर से दी गई तहरीर पर सुनवाई नहीं हुई। महिला किसानों ने आरोप लगाया कि केवल ऊर्जा निगम के अधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई कर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। रीता ने कहा कि महिलाओं से अभद्रता करने वाले अवर अभियंता व ऊर्जा निगम के कर्मियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जाए। साथ ही प्रदर्शनकारियों की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। करीब छह घंटे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर एसपी सरवणन टी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से ज्ञापन लेकर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें