फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 21 Jul 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिंहपुर के अहोरवा भवानी धाम में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने माता को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में घंटियों की ध्वनि और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन



गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले का भी आनंद लिया। पूजन सामग्री, प्रसाद, फल, खिलौने और खानपान की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण भी किया। मुसाफिरखाना के हिंगलाज धाम और अमेठी के देवीपाटन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं।

संग्रामपुर के कालिकन धाम में महिलाओं ने माता को चुनरी और नारियल अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने परिसर स्थित शिव मंदिर और गणेश देवतन मंदिर में भी पूजा की। मेले में दुकानों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। सिंहपुर के आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी धाम में भी सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें