फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत

विज्ञापन
06 : गौरीगंज : प्रसूता की मौत के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। सीएचसी सिंहपुर में गुरुवार को सामान्य प्रसव के बाद नवजात समेत घर गई महिला की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। परिजन स्वास्थ्य कर्मियों पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। प्रसूता की मौत के बाद पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग भी पूरे प्रकरण की जांच में जुटा है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता गांव निवासी राकेश कुमार बाजपेई उर्फ लाला की पत्नी सौम्या को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन सीएचसी सिंहपुर ले गए। अस्पताल में सामान्य प्रसव से सौम्या ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स की सलाह पर परिजन नवजात व प्रसूता को घर लिवा ले गए।
घर पहुंचने के बाद प्रसूता की तबीयत खराब होने लगी तो परिजन सीएचसी पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने प्रसव के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिक रक्तश्राव से मौत होने की बात कही। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत सीएमओ के साथ थाने में की। शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ अमरेंद्र सिंह ने ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन यदि कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि प्रसव के बाद 48 घंटे तक प्रसूता व नवजात को चिकित्सकों की निगरानी में रखने के लिए भर्ती किया जाता है। प्रसव के बाद परिजन जिद करके प्रसूता को घर ले गए। प्रसव के बाद प्रसूता को घर भेजने व घर पर तबीयत खराब होने से मौत होने की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है जांच के बाद यदि स्वास्थ्य कर्मी दोषी मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें