फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन का इंतजार कर रही महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

Sun, 21 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज के चौक बाजार निवासी काजल (22) की शुक्रवार रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह पति के साथ दिल्ली जाने के लिए पद्मावत एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थीं। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन



पति शिवम के अनुसार वह पत्नी काजल को मायके छोड़ने दिल्ली जा रहे थे। दोनों गौरीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान काजल की अचानक तबीयत खराब हो गई। रेलकर्मियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। काजल की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मासूम पुत्र शिवांश मां के शव से लिपटकर रोता रहा। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पति शिवम सदमे में हैं। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें