फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
02 : गौरीगंज : अधेड़ महिला की मौत के बाद हाइवे जाम करने वाले लोगों को समझाते पुलिस अफसर। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के पूरे लक्षमीधर मजरे पंडरी गांव निवास सतन यादव (55) अपनी पत्नी संपता (52) के साथ सोमवार को साइकिल से माता मवई धाम जा रहे थे। वे टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से संपता ट्रक के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ महिला की मौत के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़ कर भाग निकला।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। दुर्घटना व हाईवे जाम की सूचना पर सीओ मयंक द्विवेदी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पति सतन यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संपता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

मां का शव देख बेहोश हो गया बेटा
सोमवार को संपता अपने पुत्र अशर्फीलाल, बहू बिंदू, नाती कृष्णा व अरमान को लुधियाना जाने के लिए खुशी-खुशी विदा करते हुए मवई धाम दर्शन की इच्छा अपने पति सतन यादव से जाहिर की थी। पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए सतन साइकिल से उन्हें लेकर निकले थे। संपता की मौत की सूचना पर बेटा अशर्फीलाल ट्रेन छोड़कर मौके पर पहुंचा और मां का शव देख बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें