फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर खुला राज: इश्क जीता... रिश्ता हारा, आंखों के सामने प्रेमी का हाथ थाम चली गई पत्नी, देखता रहा पति

Sat, 11 Oct 2025 12:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

करवा चौथ पर पति को ठुकराकर पत्नी ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई। मामला थाने पहुंचा। काफी देर बातचीत के बाद रिश्ता हार गया और प्रेम जीत गया। महिला अपने प्रेमी का हाथ थामकर चली गई। बेबस पति बस देखता रहा। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...
विज्ञापन
करवा चौथ के दिन पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ के दिन शुक्रवार को एक तरफ रिश्तों में प्रेम और गहरा हुआ, तो वहीं यूपी के अमेठी में इससे कुछ अलग नजारा दिखा। यहां पत्नी और पति के रिश्तों में ब्रेक लग गया। पत्नी अपने प्रेमी का थाम घर से चली गई। बेबस पति कुछ ना कर सका। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी महिला की इच्छा के खिलाफ ना जा सकी। पुलिस की मौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन


मामला जामो थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का है। गांव निवासी अमरजीत की शादी करीब पांच वर्ष पहले आरती से हुई थी। अमरजीत शहर में रहकर काम करता था, जबकि पत्नी गांव में रहती थी। उसने बताया कि तीन वर्षों से पत्नी का गांव के ही (रिश्ते में चचेरा बड़ा भाई) राजेंद्र से संपर्क चल रहा था। कई बार समझाकर अपने साथ शहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। 

...अब पति के साथ नहीं रहना

अमरजीत ने बताया कि करवा चौथ के दिन वह घर आया तो पत्नी को मोबाइल पर बात करते देखा। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर आरती ने पति पर नशा करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गई। वहां कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। राजेंद्र के साथ जाना चाहती है। थाने पहुंचे राजेंद्र ने भी आरती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की।

पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी महिला

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिरकार अमरजीत ने लिखित सहमति देकर पत्नी को जाने की अनुमति दे दी। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया है। किसी ने कार्रवाई की मांग नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें