फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

Tue, 15 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीपरपुर के गैरिकपुर गांव निवासी शांति (65) की रविवार रात मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एक सितंबर को सहरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई थीं। हादसे में उनके दामाद रंजीत भी घायल हुए थे। शांति की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी भाभी शांति एक सितंबर को अपने दामाद भेवई गांव निवासी रंजीत के साथ बाइक से मुंशीगंज के पश्चिम दुआरा गांव जा रही थीं। सहरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार रात उपचार के दौरान शांति की मौत हो गई।

रंजीत की हालत में सुधार बताया जा रहा है। शांति की मौत के बाद बेटियों शोभावती, शोभादेवी, हीरावती, संगीता, अंतिमा, गीता देवी और अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। नाती विवेक और अखिलेश भी नानी की मौत से बिलख रहे हैं। अन्य परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा अमेठी के सहरी क्षेत्र में हुआ था। मामले में आगे की कार्रवाई अमेठी स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें