फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चंद्रशेखर के साथ दुर्व्यवहार पर भड़की भीम आर्मी

Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते भीमआर्मी पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को कथित रूप से रोकने और पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी ने कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार गौतम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि चंद्रशेखर आजाद गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने काफिले को कथित रूप से रोक दिया। पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। संगठन ने काफिले पर सामंतवादियों द्वारा हमला किए जाने का आरोप भी लगाया। भीम आर्मी ने दोषी लोगों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

संगठन ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जनप्रतिनिधि के रूप में चंद्रशेखर आजाद को संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप सम्मान मिलना चाहिए। ज्ञापन में सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया। कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें