फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू बाइक से गिरी महिला, मौत

Sun, 14 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। मुंशीगंज के कुर्मी का पुरवा गांव निवासी रेनू गुप्ता (40) शनिवार को गौरीगंज चौराहे के पास अचानक बेकाबू बाइक से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने मदद कर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन



विशाल के अनुसार उनकी मां रेनू मामा रामसजीवन के साथ मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे ताज गांव स्थित मौसी के घर गई थीं। लौटते समय गौरीगंज चौराहे के पास बाइक असंतुलित हो गई। इसी दौरान मां रेनू सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें