फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का शव मंगलवार देर शाम घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर सूचना मायके वालों को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का तो परिवार के ही एक व्यक्ति पर हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मयाराम का पुरवा मजरे गुंगवाछ निवासी शीतला प्रसाद यादव की पत्नी कर्मवती का शव मंगलवार देर शाम घर के भीतर एक फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों के अनुसार पति टीकरमाफी बाजार गया था। ससुर मजदूरी करने तो सास खेत गई थी। वापस लौटे तो पुत्रवधू फंदे से लटकती मिली। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंचे एसएचओ श्याम सुंदर ने शव नीचे उतरवाते हुए मायके वालों को सूचना दी। गांव पहुंचे प्रतापगढ़ के गांव लालगढ़ गौहाना थाना सांगीपुर निवासी मृतका के पिता रामयश ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद शीतला पर लगातार पैसे की मांग करने का आरोप लगाते हुए मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रताड़ित करने तथा उनकी पुत्री की हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

तहरीर में परिवार के ही राजू को हत्या करने के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगाया है। एसएचओ ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति पर दहेज हत्या तथा राजू के खिलाफ हत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें