जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर के लाली गांव के समीप सड़क पार कर रही एक महिला कार की चपेट में आने से घायल हो गईं। उन्हें ट्रॉमा सेन्टर जगदीशपुर में ले जाया गया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालीपुर निवासी उमेश मिश्र की पत्नी सुमन मिश्रा (45) बुधवार की रात गांव के सामने स्थित नेशनल हाईवे को पार कर रही थी। इसी दौरान सुल्तानपुर की तरफ जा रही चार पहिया वाहन से वह टकरा गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।