फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, राहगीरों का सहारा बना छाता

Thu, 17 Apr 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर क्षेत्र में तेज धूप में बच्चे और खुद को छाते से बचाती महिला।
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर (अमेठी)। बारिश से राहत महसूस कर रहे लोगों को अब चटख धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही सूर्य ने तेज किरणों के साथ अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। घर से बाहर निकले लोग छाया की तलाश में रहे। धीमी गति से हवा चलने से आसमान साफ रहा।
विज्ञापन

सड़कों पर चल रहे राहगीरों में से कोई गमछे का सहारा ले रहा था तो किसी ने छाते से खुद को तपती धूप से बचाने की कोशिश की। वहीं, खेतों में काम कर रहे किसान पेड़ों की छांव में सुस्ताते नजर आए। लगातार बदलते मौसम और चढ़ते तापमान ने किसानों को भी तेजी से फसल कटाई करने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था।
हवा की गति 4.6 किमी प्रति घंटा दिशा दक्षिण-पूर्वी रही। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हवा पूर्वी दिशा से सामान्य गति से चलेगी और औसत तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।
विज्ञापन

गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि तेज धूप और नमी में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे मौसम में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी का अधिक सेवन करें और सीधे सूर्य के संपर्क से खुद को बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें