फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संतोष कुमारी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज के पूरे सुब्बा गौरीपुर गांव में शनिवार शाम फर्राटा पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से संतोष कुमारी (28) झुलस गईं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतका के पति श्रीपाल के मुताबिक शनिवार शाम वह बच्चों को लेकर गांव में टहलने गए थे। घर पर पत्नी संतोष कुमारी अकेली थीं। इस दौरान पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद कराकर उन्हें बचाने का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

संतोष कुमारी की मौत से उनकी बेटियां दिवांशी और दिव्यांशी तथा बेटा रितिक बिलख रहे हैं। पत्नी की मौत से श्रीपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां राजकुमारी, भाई शिवा और सोनू, बहन शिवकुमारी व रामकुमारी और मौसेरे भाई दिनेश भी गमगीन हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष कुमारी ने चप्पल नहीं पहनी थी। रसोई में काम करने के कारण हाथ गीला होने से करंट लगने की आशंका जताई गई। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के मुताबिक करंट लगने से महिला की मौत हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें