फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Sat, 21 Feb 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के भागीरथपुरम में गुलशन के गमगीन परिजन।
विज्ञापन
जगदीशपुर। कस्बे भागीरथपुरम निवासी गुलशन (24) की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से बुधवार देर रात मौत हो गई। शुक्रवार को पति राहुल यादव के पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज के प्रसव केंद्र पर तैनात कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुलशन को बुधवार रात करीब आठ बजे प्रसव केंद्र ले जाया गया। रात 10 बजे प्रसव हुआ। उसके कुछ देर बाद अचानक गुलशन की तबीयत बिगड़ने लगी। रात 12 बजे उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जिसके बाद परिवारीजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। देवर अखिलेश का कहना है कि समय से जानकारी दी जाती तो भाभी की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई है। नवजात शिशु को परिजन घर पर देखरेख में रखे हुए हैं।
हालत बिगड़ने के बाद किया गया रेफर
एएनएम सविता चौरसिया ने बताया कि रात 12 बजे हालत बिगड़ने के बाद गुलशन को सीएचसी जगदीशपुर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके केंद्र पर महिला स्वस्थ थी।
विज्ञापन

जांच और पीएचसी की स्थिति
जगदीशपुर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पीएचसी रानीगंज के प्रभारी डॉक्टर मोहम्मद यासीन ने बताया कि यहां एक स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय तैनात है। प्रसव केंद्र परिसर में ही अलग बनाया गया है। गंभीर मामलों को सीएचसी जगदीशपुर भेजा जाता है।
नौ मार्च को है छोटी बहन की शादी
मृतका गुलशन के मायके मुसाफिरखाना के राम रायपुर गांव में नौ मार्च को छोटी बहन खुशबू यादव का विवाह कार्यक्रम है। इस घटना के बाद विवाह की तैयारियां भी थम सी गई हैं। विवाह समारोह को लेकर परिवारीजन असमंजस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें