फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भूमि विवाद में महिला ने तहसील में किया हंगामा

Fri, 22 Mar 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। भूमि विवाद के एक मामले में जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए महिला ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक महिला ने तहसीलदार दफ्तर के सामने धरना भी दिया। बाद में एसडीएम के पेशकार के समझाने बुझाने पर प्रकरण समाप्त हुआ। मोहनगंज थानाक्षेत्र गांव रामपुर मजरे कोची निवासी माया देवी बृहस्पतिवार को अपने पूरे परिवार के साथ तहसील पहुंची। वहां पर उसने पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर अपने पति के हिस्से की चार बीघा जमीन पाने के लिए प्रदर्शन किया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2020 में लकवा की बीमारी के चलते हो गई थी।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि कि विपक्षी उसकी गांव में स्थित हिस्से की भूमि हथियाना चाहता है। जिससे नाराज होकर पूरा परिवार तहसील पहुंचकर तहसीलदार अभिषेक यादव से मिलकर न्याय की मांग की। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। महिला ने धरना भी दिया। इस पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में एसडीएम के पेशकार मनोज गुप्ता ने महिला को उसका हक न्यायोचित तरीके से दिलाने का आश्वासन देकर शाम छह बजे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें