फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का लिया जायजा

Fri, 22 Mar 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बेरिकेडिंग, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए 12,973 विभिन्न प्रचार सामग्रियों को हटाया गया है। जिसमें 1184 वॉल राइटिंग, 3971 पोस्टर, 5737 बैनर तथा 2081 अन्य प्रचार सामग्रियां शामिल हैं। इसी प्रकार निजी संस्थाओं से 3587 विभिन्न प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं, जिनमें 1103 वाल राइटिंग, 1165 पोस्टर, 1028 बैनर तथा 291 अन्य प्रचार सामग्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें