फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नाली के विवाद में महिला की पिटाई, भर्ती

Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। (अमेठी)। क्षेत्र के चकममहा मजरे बोझी भूलामऊ गांव में शुक्रवार शाम नाली को लेकर हुए विवाद में देवकला पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल देवकला को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया। पीड़िता के देवर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



देवर बंशीलाल के अनुसार उनकी भाभी देवकला पर गांव की ही अंतिमा और उर्मिला समेत अन्य परिजनों ने घर की नाली जबरन बंद करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में देवकला को सिर और कंधे में गंभीर चोट आई है।

बंशीलाल का आरोप है कि हमला करते समय आरोपियों ने देवकला को जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार रात थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जायस एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें