जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कठौरा रोड नंबर एक के 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और चबूतरा निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे यूपीसीडा आवासीय कॉलोनी, कठौरा, अशरफगढ़, बीएचईएल कॉलोनी सहित कई औद्योगिक इकाइयों की आपूर्ति बंद रहेगी।
अवर अभियंता आरवाई दुबे ने बताया कि करीब 1400 उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा जबकि बीएचईएल फैक्टरी की मुख्य आपूर्ति चालू रहेगी। इसी तरह मुसाफिरखाना ग्रामीण पावर हाउस से जुड़े पिंडारा, कंजास और दादरा फीडर की आपूर्ति 13 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक तकनीकी कार्यों के कारण बंद रहेगी। अवर अभियंता सुशील तिवारी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।