फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला पर चाकू से हमला, गंभीर

Thu, 15 Oct 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। मवई गांव में बुधवार शाम घर में अकेली संगीता (28) पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी फुरसतगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायबरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रायबरेली के नसीराबाद निवासी अब्दुल अहद ने सामान देने से इन्कार करने पर संगीता पर हमला किया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकला। सीओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें