फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर 127 लोगों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अनलॉक वन में नियमों का पालन कराने को जिले के पुलिस महकमे ने सख्त रुख अख्तियार किया है। एसपी के निर्देश पर प्रतिदिन चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में ऐसे लोगों को चिन्हित कर न सिर्फ उनका चालान किया जा रहा है बल्कि समन शुल्क के रूप में भारी भरकम राशि वसूली जा रही है। पुलिस की ओर से प्रति दिन की जा रही कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच शुरू हुए लॉकडाउन तथा अनलॉक-वन में शासन व जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन कराने को लेकर पुलिस महकमा इन दिनों सख्त है। अनलॉक-वन के शुरूआती दौर में तो पुलिस ने कई दिनों तक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों का पालन करते हुए स्वयं के साथ परिवार व समाज को सुरक्षित रखने की अपील की।
बावजूद इसके लोग बिना मास्क के बाहर निकलते रहे, सोशल डिस्टेंस का पालन करने के बजाए एक साथ कई लोग एकत्र होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। लोगों की ओर से लगातार नियमों का पालन नहीं किए जाने से आजिज एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने चेकिंग अभियान चलाया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में प्रतिदिन थानावार चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट लगाए वाहन चालक, बिना मास्क के बाहर निकलने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों को चिन्हित कर न सिर्फ उनका चालान किया जा रहा है बल्कि शमन शुल्क के रूप में हर रोज भारी भरकम राशि वसूली जा रही है। पुलिस की ओर से प्रतिदिन की जा रही कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
चेकिंग में की गई यह कार्रवाई
रविवार को पूरे जिले में चलाए गए चेकिंग अभियान में 285 वाहनों का ई-चालान किया गया जिसमें दो लाख 37 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मास्क न लगाने तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 127 का चालान काटते हुए 12 हजार 700 रुपये जुर्माना किया गया। अनलॉक-वन का उल्लंघन करने पर 17 लोगों का चालान करते हुए 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें