फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। खेत से वापस घर आ रहा बुजुर्ग पड़ोसी की कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दब गया। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग को मलबे से बाहर निकालकर उसे सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव संभई निवासी मनीराम (60) सोमवार देर शाम खेत से वापस घर जा रहे थे। दो दिन से हो रही बरसात के चलते गांव के महंते सरोज की कच्ची दीवार जर्जर हो गई थी। मनीराम अभी महंते की दीवार के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मनीराम दीवार के मलबे में दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर आए तो देखा कि मनीराम दबे हुए हैं। शोर मचाने पर परिवारीजनों के अलावा कई ग्रामीण पहुंच गए और मलबा हटाकर मनीराम को बाहर निकाला। परिवारीजन उन्हें तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मंगलवार सुबह एसडीएम महात्मा सिंह गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने हलका लेखपाल को परिवार की आर्थिक मदद के लिए शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरा कराते हुए आवेदन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें