फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्दी शुरू, बिना यूनिफॉर्म के 21,069 बच्चे

Thu, 02 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम मौसम ठंडा होने लगा है, ऐसे में परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे 21,069 बच्चों के अभिभावकों को अभी तक यूनिफॉर्म के लिए पैसा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव को लेकर बच्चों को फुल बांह के कपड़े पहनने को कहा जाता है लेकिन, यहां पर स्थिति दूसरी है। इससे और भी समस्या आ रही है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में 1,72,421 छात्र पंजीकृत है। बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजे जाते हैं। इसमें से 1100 रुपये में यूनिफार्म, बैग, स्वेटर व जूता-मोजा खरीदना होता है। जबकि 100 रुपये स्टेशनरी खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है।
शैक्षिक सत्र को सात माह बीत रहे हैं। पहले चरण में विभाग ने 135135, दूसरे चरण में 16217 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजे हैं। 21,069 बच्चे यूनिफार्म के मद में आने वाली राशि के लिए टकटकी लगए हुए हैं। विभाग का दावा है कि 12054 बच्चों व उनके अभिभावकों के आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई करने के बाद डीबीटी पोर्टल पर डाटा अपलोड हो चुका है। जल्द ही इन बच्चों के अभिभावकों के खाते में अनुदान राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


बीआरसी पर आधार पंजीयन कैंप नियमित संचालित होने के बाद भी 5,420 बच्चों का आधार कार्ड ही नहीं बन सका है। 3595 बच्चों के आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है। आधार विहीन व आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी नहीं होने से 9015 बच्चों को फिलहाल अभी अनुदान राशि मिलने की उम्मीद नहीं है।

सभी विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा अनुदान
जिले में आधार निर्माण व प्रमाणीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है।आधार प्रमाणीकरण करने के बाद डीबीटी पोर्टल पर बैच भी तैयार किया जा रहा है। बैच के आधार पर शासन से खातों में अनुदान राशि अंतरित की जा रही है। अनुदान योजना से कोई भी बच्चा वंचित नहीं हो, इसके लिए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

- संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें