अमेठी। क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। जनता की आवाज और मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा। यह बातें शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर जनता दरबार में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कही।
इस दौरान किसानों व क्षेत्रीय लोगों ने भी अपनी बात रखी। किसान संगठन के पदाधिकारी संजय कुमार, सूरज पाल यादव, राकेश कुमार, गया प्रसाद, सूर्य भान तिवारी ने सांसद के सामने अपनी बात रखी। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल आदि मौजूद रहे।
स्टेशन पर सुविधाओं की मांग
भादर (अमेठी)। अमेठी संसदीय क्षेत्र के पूर्वी छोर पर प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर स्थित रामगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर समाजसेवी हनुमान प्रसाद मिश्रा, प्रधान छीड़ा विनोद कनौजिया, ओम प्रकाश गुप्ता ने शनिवार को सांसद किशोरी लाल शर्मा को पत्र दिया है। पत्र के जरिए रामगंज रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्वार, विद्युत, शौचालय, पेयजल जैसी व्यवस्थाएं कराने की मांग की।