फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निर्बाध बिजली के लिए 1,000 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ाएंगे क्षमता

Sun, 30 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पॉवर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से निजात दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। निर्बाध आपूर्ति के लिए एक हजार ट्रांसफाॅर्मर की भार क्षमता को बढ़ाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है।तापमान में बढ़ोत्तरी होते ही उपभोक्ता गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा, कूलर व एयर कंडीशनर (एसी) का प्रयोग करते हैं। इससे अचानक पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से लगाए गए ट्रांसफार्मर पर अचानक लोड बढ़ जाता है। जिससे ट्रांसफाॅर्मर खराब होने लगते हैं। कई बार अधिक भार पड़ने की वजह से ट्रांसफाॅर्मर जल जाते हैं। ऐसे में गांव के लोगों को कई दिनों तक बिना बिजली आपूर्ति के रहना पड़ता है। उपभोक्ताओं को पॉवर कॉरपोरेशन निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच आपूर्ति बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी का दंश झेलना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पॉवर कॉरपोरेशन ने गर्मी से पहले ही ट्रांसफार्मर की भार क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। आंकड़ों के अनुसार, बिजली वितरण मंडल प्रथम गौरीगंज, द्वितीय अमेठी, जगदीशपुर व तिलोई में तीन लाख दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए करीब 1,000 ट्रांसफार्मर के भार क्षमता को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
16 केवीए व 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर शामिल
16 केवीए के ट्रांसफार्मर को 25 केवीए व 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को 63 केवीए में परिवर्तित करने की योजना तैयार की गई है। चारों वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता ने भार वृद्धि वाले ट्रांसफाॅर्मर की सूची विद्युत वितरण मंडल कार्यालय को भेज दी है। वर्जन
विज्ञापन

निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का रहता प्रयास
उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति हो सके इसका हमेशा प्रयास रहता है। गर्मी डिमांड बढ़ने से कुछ परेशानी सामने आ रही है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की भार क्षमता बढ़ाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें