फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फिर दिखा जंगली जानवर, फोटो वायरल

Wed, 18 Sep 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
वायरल फोटो में दिख रहा जंगली जानवर
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोतवाली अमेठी के अलग-अलग गांवों में जंगली जानवर के हमले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए थे। दोनों गांवों के लोग समूह में रतजगा कर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात पीड़ित के घर के पीछे रात करीब 11 बजे एक बार फिर जंगली जानवर दिखा। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की माने तो इससे पहले ऐसा जानवर नहीं दिखा। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे भगाया।
कोतवाली अमेठी के गांव कालू का पुरवा निवासी गिरजा शंकर तिवारी की पत्नी आरती तिवारी और पूरे आसरे तिवारी गांव निवासी अखिलेश शुक्ल जंगली जानवर के हमले में शनिवार की भोर घायल हुए थे। इसके बाद से गांव में भय का माहौल है। मंगलवार को एक जंगली जानवर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

जानवर की फोटो पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। गांव निवासी अमित शुक्ल, गिरजा शंकर तिवारी, दिनेश तिवारी, राज तिवारी, अरुण तिवारी, राज कुमार यादव, हरिकेश आदि ने बताया कि रात में लोग समूह में पहरा देर रहे थे। रात करीब 11:30 बजे के बाद पीड़ित आरती के घर के पीछे एक जंगली जानवर दिखाई पड़ा। जब लोग उसे दौड़ाते तो वह तालाब की झाड़ियों में घुस जाता, यह क्रम काफी देर तक चला।
काफी प्रयास के बाद जंगली जानवर गांव से दूर स्थित बाग की ओर भाग गया। कहा कि दिख रहा जंगली जानवर अजीब सा था, जिसका मुंह बड़ा दिख रहा था।
फारेस्टर वीके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों द्वारा फोटो भेजी गई है। बुधवार से टीम लगा कर सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें