जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर थाने के कपूरीपुर गांव निवासी रामहरख यादव (75) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। रामहरख की मौत के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार को घर पहुंचा तो पत्नी गंगादेई (70) बेहोश हो गई। यह देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई।
आनन फानन में परिजन उपचार के लिए सीएचसी जगदीशपुर ले आए। जहां उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। गंगादेई के मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने बताया कि पति के मौत से सदमे में आने से गंगादेई की मौत हो गई। पति की मौत के बाद अचानक पत्नी की हुई मौत से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, साथ ही क्षेत्र में चर्चा भी रही।