फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक साथ उठीं दो अर्थी तो पूरे गांव की आंखें हो गईं नम

Sun, 16 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
भादर(अमेठी)। दिन भर साथ रहने वाले दो दोस्तों को मौत भी मिली तो एक साथ। शनिवार को जिस नदी में मौत मिली, उसी के किनारे दोनों का अंतिम संस्कार हुआ तो हर किसी की आंख नम हो गईं। तीन दिनों से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है तो परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है।पीपरपुर थाना क्षेत्र के बील्हापुर मजरे घोरहा गांव के पास से गुजरी मालती नदी में बृहस्पतिवार शाम नहाते समय अविहरन मजरे घोरहा निवासी शिवराम यादव (28) व पहिया मजरे घोरहा निवासी दिनेश कोरी (22) की डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

दोनों का शव बरामद होने के बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा। परिजनों रिश्तेदारों की चीख-चीख कर रोने की आवाज से हर कोई गमगीन हो गया। दोनों का अंतिम संस्कार मालती नदी के किनारे हुआ तो हर किसी के जुबान पर एक ही बात थी जीए तो साथ मरे तो साथ। तीन दिन से गांव गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। शिवराम के पिता राजाराम ने अपने बेटे को मुखाग्नि दिया तो दिनेश कोरी के परिजनों ने पास में शव को दफन किया। अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर सिंह, अजय कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
चला गया वंदना का सहारा
गरीबी का दंश झेल रहे शिवराम यादव के पिता राजाराम की जुबान पर बस एक ही अल्फाज था की उसके बुढ़ापे की लाठी भगवान ने छीन ली। पत्नी वंदना पांच माह के बेटे को देखकर फूट-फूट कर रोते हुए कहती है की उसको सहारा देने वाला चला गया। अब वह बेसहारा कैसे जीवन बिताएगी। वंदना की करुण चीख पुकार लोगों के दिल को झकझोर दे रही थी। दिनेश कोरी के भाई राजेश,माता पिता सभी का रो-रो कर बुरा हाल है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें