फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चे ने बाग में कदम रखा तो दबंगों ने घर में घुसकर पीटा

Tue, 16 Apr 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज इलाके के कोनिया मजरे ऐंधी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। आम की बाग में मासूम बच्चे के कदम रखने भर से दबंग इतना आग बबूला हो गए कि बच्चे के घर घुस कर उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी और घर का सामान भी तोड़ दिया। पड़ोस के लोग जब बचाने पहुंचे तो दबंगों ने उनको भी नहीं बख्शा। मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया। हालांकि इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गौरीगंज इलाके के कोनिया मजरे ऐंधी गांव निवासी साजिदा बानो का कहना है कि उसके गांव के पड़ोस स्थित आम का बाग है। इस बाग में उसका छह वर्षीय बेटा मासूम पहुंच गया था। आरोप है कि महज बाग में कदम रखने भर से रखवाली कर रहे लोग उसके घर उलाहना देने आए कि तुम्हारे बेटे ने बाग में कदम क्यों रखा। यह कहते हुए उक्त आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने मना किया तो लात-घूसों व सरिया से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग बचाने पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। साथ ही घर का सामान भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इसी गांव के नदीम ने तीन लोगों पर एक और केस दर्ज कराया है। इनका आरोप है कि एक व्यक्ति का पुत्र उनकी बाग में आम तोड़ने आया था। जब उसने उलाहना दिया तो उसे और उसके भाई साहिल की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इन दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें