फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज से शुरू होगी गेहूं खरीद

Mon, 30 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत सोमवार से किसानों से गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए 97 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए सात मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर गांव पहुंचकर सीधे खरीद करेंगी।
विज्ञापन



इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ है। इसके साथ ही किसानों को पल्लेदारी के लिए 20 रुपये प्रति क्विटंल अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से क्रय केंद्रों की व्यवस्था की है, जिससे खरीद प्रक्रिया सुचारु रहे। गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई तहसीलों में केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना, पंखा, छाया, पेयजल और प्रसाधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


किसानों की सुविधा के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे भीड़ नियंत्रित रहे और क्रमवार खरीद हो सके। खरीद के बाद किसानों के खाते में 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्र ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजीकृत किसानों से पारदर्शी तरीके से गेहूं की खरीद की जाएगी और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित रहेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अपने गेहूं की बिक्री करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें