फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल जीवन मिशन व ओडीएफ पर उठे सवाल

Sun, 29 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित की जा रही ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर सवाल उठे। कई गांवों को ओडीएफ घोषित किए जाने में गड़बड़ी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।
विज्ञापन



बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव ने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। डीएम संजय चौहान ने निर्देशों के अनुपालन का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, एसपी सरवणन टी, सीडीओ सचिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें