फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से गिरी गेहूं व सरसों की फसल, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 22 Feb 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खेत में गिरी फसल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। बारिश से गेहूं व सरसों की फसल गिर गई है। मौसम में बदलाव लोगों के लिए परेशानी बनने लगा है। बारिश के कारण किसानों की समस्या बढ़ गई। दरअसल खेत में आलू, सरसों और गेहूं की फसल खड़ी है। सरसों की फसल जहां पककर तैयार है तो वहीं गेहूं की फसल में बाली आनी शुरू हो गई है। हवा के साथ बारिश के फसलें गिर गई। किसानों ने पैदावार पर आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

किसान राम समुझ ने बताया कि गेहूं की फसल में बाली आ चुकी है और हवा के साथ बारिश होने से फसल गिर गई है। ऐसे में उत्पादन प्रभावित होगा। किसान रामदीन ने कहा कि सरसों व मटर के लिए बरसात नुकसान दायक है। बाजार शुकुल के किसान देव शरन, रामशरन, घसीटे,व दुर्गा प्रसाद का कहना है कि मौसम रोज खराब हो रहा है। फसल पर संकट के बादल मंडराते जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र ने बताया कि अमेठी में 3.8 मिमी बरसात हुई है।


रास्तों पर कीचड़
- बारिश से शहरी इलाकों में रास्तों पर जगह-जगह कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेठी में सर्विस रोड के लिए चिन्हित रास्ते पर जलभराव के कारण आवागमन करने वालों की समस्या में इजाफा हुआ है। यही हाल, टिकरिया मार्ग पर जीजीआइसी मार्ग का भी रहा। लोगों को जलभराव के कारण दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


यहां भी हुई समस्या
- बारिश के कारण वैवाहिक कार्यक्रम वाले घरों में काफी समस्या हुई। कहीं पर पानी भर गया तो कहीं पर अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौरीगंज कस्बे में लगी प्रदर्शनी स्थल पर जलभराव रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26.0 व न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 3.8 मिलीमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें