गौरीगंज (अमेठी)। भीषण व उमस के बीच मंगलवार को कई घंटे तक रुक-रुककर तेज बरसात हुई। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बरसात से जायद की फसलों को संजीवनी मिली।
खेतों में पानी एकत्र होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान की नर्सरी नहीं डाल पाने वाले किसान इसकी तैयारी में जुट गए। अगेती धान की खेती करने वाले किसान अब रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं।बारिश ने कुछ लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी। कई जगह जलभराव होने से आवागमन में दिक्कत हुई।