फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को उपचार के दौरान दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही 69 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर में प्रशासन की तमाम कोशिश के बावजूद पीड़ितों की लगातार मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोविड संक्रमित अमेठी तहसील के पीपरपुर गांव निवासी सावित्री देवी (53) व पूरे गोसाईं मजरे जंगल रामनगर की शांति देवी (62) की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 113 पहुंच गया है। इसके साथ ही मंगलवार को 69 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें