फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम का वार, 385 बुखार से बीमार

Sun, 20 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप दिखा। कुल 2835 मरीजाें में से 385 अकेले बुखार के ही मरीज रहे। स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी वीके सरोज ने बतायाकि मेले में सबसे ज्यादा 1323 महिलाओं का उपचार किया गया। 385 बुखार, 324 स्किन, गैस्ट्रो के 257 सहित अन्य बीमारियों के मरीज रहे।
विज्ञापन

अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले में 104 का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने रामगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। डॉ. आशुतोष पांडेय को ओपीडी रूम में नेम प्लेट लगवाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान अनुपस्थित दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर जानकारी मांगी गई है।


खानपान का रखें ध्यान
भादर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगंज पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे तक 40 मरीजों ने पंजीयन करवाकर इलाज करवाया। सबसे अधिक शुगर व बुखार के मरीज रहे। संसारीपुर गांव के अमृत लाल (40) ने बताया की उनकी शरीर भारी लगने के साथ चक्कर आ रहा था। जन आरोग्य मेले में इलाज करवाने आए तो जांच में शुगर लेबल काफी बढ़ा था। सोनारी गांव निवासी दिनेश तिवारी ने बताया कि बुखार व शुगर से पीड़ित थे।
विज्ञापन

डॉ. आशुतोष पांडेय ने कहा कि वर्तमान में लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। सिंहपुर क्षेत्र के सातन पुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 67 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गयी। जिसमें ज्यादातर वायरल बुखार व खांसी जुकाम के मरीज देखे गए। पीएचसी अधीक्षक डॉ. रईस अहमद, डॉ. राजेश, नियाज अहमद, एएनएम सरिता, फार्मासिस्ट कृपा शंकर,राम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें