...कभी मिलूंगा तो हाथ जोड़कर कहूंगा
कभी मिलूंगा तो हाथ जोड़कर कहूंगा कि देश में बहुत मुद्दे हैं, क्यों फालतू की बातें करते हैं। 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण ने साफ कहा कि वे साधु नहीं, राजनीतिक व्यक्ति हैं। समय आने पर बता देंगे कि कहां से चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में बलरामपुर में एक भागवत कथा के दौरान उन्होंने 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें जनता ने नहीं, बल्कि “परिस्थितिजन्य कारणों” से रिटायर किया गया। देवीपाटन मंडल की जनता का प्रेम ही उनकी ताकत है, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए वे फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे।